Operation Sindoor Updates: एयर स्ट्राइक के बाद भारत के सभी सैनिक सुरक्षित वापस लौटे, 10 बजे करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Operation Sindoor Updates: जम्मू। भारत ने जो कहा-वह करके दिखाया। पहलगाम नरंसहार (Pahalgam Terror Attack) के ठीक 15वें दिन मंगलवार रात करीब 1:44 बजे भारत ने पाकिस्तान और गुलाम जम्मू-कश्मीर में स्थित आतंकी ठिकानों पर हमला कर दिया।

भारत ने इसे ‘आपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) नाम दिया है। भारत ने बहावलपुर में मसूद अजहर के ठिकाने सहित नौ आतंकी ठिकानों पर बमबारी की। इस बीच, पाकिस्तानी सेना ने रात को एक बयान में कहा कि भारत ने पाकिस्तान के कोटली, बहावलपुर और मुज्जफराबाद में मिसाइलों से हमला किया है, जबकि भारतीय सेना ने साफ कहा कि हमारी कार्रवाई सिर्फ आतंकी ठिकानों पर की गई है।

किसी भी पाकिस्तानी सैन्य शिविरों को निशाना नहीं बनाया गया है। भारतीय सेना ने एक्स पर लिखा-न्याय हुआ, जय हिंद। उसके बाद बौखलाए पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ-राजौरी में गोलीबारी की है।

 

Operation Sindoor Updates: एयर स्ट्राइक के सभी सैनिक सुरक्षित वापस लौटे

एयर स्ट्राइक के बाद भारत के सभी सैनिक सुरक्षित वापस लौटे। ऑपरेशन सिंदूर में शामिल सभी पायलट अपनी मातृभूमि वापस लौट आए हैं। वहीं आज भारतीय सैनिक 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related