हाईवे पर तेज रफ्तार बस नदी में गिरी, हादसे में 3 लोगों की मौत, 28 घायल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal
  • हादसे का शिकार हुई बस पुलिया की रेलिंग तोड़ 15 फिट नीचे नदी में जा गिरी

अलीराजपुर : मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले (Alirajpur Bus Accident) में साल के दूसरे दिन एक बड़ा हादसा हो गया है. अलीराजपुर के खंडवा-बड़ौदा सड़क मार्ग पर रविवार सुबह एक तेज रफ्तार यात्री बस नदी में गिर गई. हादसे में 3 यात्रियों की मौके पर मौत हो गई. इस हादसे में 28 लोग घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी लगते ही एसपी और कलेक्टर मौके पर पहुंच गए थे. बस गुजरात के भुज से बड़वानी की ओर जा रही थी. घटना खंडवा-बडौदा स्टेट हाइवे की है.

दुर्घटना में 7 बच्चे भी घायल हुए हैं. इसमें से एक बच्चे की हालत बहुत गंभीर हैं. उसे डॉक्टरों ने इंदौर रैफर कर दिया है. बता दें कि बस पुलिया की रेलिंग तोड़ 15 फिट नीचे नदी में गिरी है. घायलों का अलीराजपुर जिला अस्पताल मे उपचार जारी है. वहीं बस ड्राइवर हादसे के बाद से ही फरार बताया जा रहा है. अलीराजपुर एसपी मनोज सिंह ने जानकारी दी कि ड्राइवर फरार है लेकिन जल्दी से उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. स्थानीय बस है जिसकी फिटनेस सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन की जांच की जा रही है.

सीएम ने की 4 -4 लाख रुपए की सहायता राशि की घोषणा

अलीराजपुर बस हादसे में मृत लोगों के परिजन को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 4-4 लाख रुपए का आर्थिक संबल और घायलों को भी उचित सहायता प्रदान करने के प्रशासन को निर्देश दिए हैं. वहीं पुलिस ने बस के चालक और कंडक्टर को हिरासत में ले लिया है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related