Trending Nowशहर एवं राज्य

नुआखाई पर्व पर विस अध्यक्ष ने दी उत्कल समाज व प्रदेशवासियों को बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने उत्कल समाज एवं प्रदेश वासियों को नुआखाई की दी बधाई शुभकामनाएं। डॉ. महंत ने प्रदेशवासियों और विशेष रूप से उत्कल समाज के लोगों को नुआखाई पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुये इस पर्व की विशेषता पर कहा की, पश्चिमी ओडिशा में नए चावल आने की खुशी में इस त्यौहार को मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी के ठीक एक दिन बाद नुआखाई पर्व मनाया जाता है। यहाँ पर नुआ का मतलब होता है नया और खाई का मतलब होता है खाना। नुआखाई का मतलब यह है कि नए खाने की फसल उग आई हैं और इसी खुशी में हर साल नुआखाई त्यौहार पूरे उल्लास के साथ में मनाया जाता है। इस दिन चावल का पारंपरिक रूप से केक भी बनाया जाता है जिसे अरसा पीठा के नाम से जाना जाता है। इस दिन माँ समलेश्वरी देवी को नए चावल अर्पित किये जाते है।

2025__03
2025__01
2025__02
advt_dec2024
Share This: