साइंस कॉलेज चौपाटी के विरोध में नुक्कड़ नाटक शाम 4.30 बजे…

Date:

रायपुर। साइंस कॉलेज चौपाटी के विरोध में आज, गुरुवार को भाजपा के धरने का आज नौंवा दिन है। चौपाटी के विरोध में छात्र-छात्राओं का एक दल आज शाम 4.30 बजे साइंस कॉलेज धरनास्थल पर नुक्कड़ नाटक का मंचन करेगा। ज्ञातव्य है कि भाजपा के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने बुधवार रात विरोध स्वरुप मशाल रैली निकाली थी।

वहीं भाजपा के पूर्व मंत्री राजेश मूणत समेत अन्य नेताओं की आज दिल्ली से वापसी भी हो रही है। दरअसल वरिष्ठ नेताओं के साथ भाजपा पार्षद दल ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी से मुलाकात कर उन्हें रायपुर स्मार्ट सिटी में भ्रष्टाचार के मामले पर दस्तावेज सौंपे। आज दिल्ली वापसी के बाद राजेश मूणत धरना स्थान पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related