chhattisagrhTrending Nowशहर एवं राज्य

NTPC COAL FIRE : एनटीपीसी की कोल माइंस में आग …

NTPC COAL FIRE : Fire in NTPC’s coal mines …

रायगढ़/बलौदाबाजार, 9 जुलाई 2025। NTPC COAL FIRE  छत्तीसगढ़ के दो जिलों से आगजनी की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। रायगढ़ जिले के घरघोड़ा क्षेत्र स्थित एनटीपीसी की तिलाईपाली कोल माइंस में मंगलवार देर रात कोल स्टॉक में अचानक आग लग गई, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, डंप कोयले में हुए कैमिकल रिएक्शन और भीषण गर्मी को आग लगने का कारण माना जा रहा है। जैसे ही घटना की सूचना मिली, एनटीपीसी की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि अब भी कोयले के ढेर से धुआं निकल रहा है, जिस पर निगरानी रखी जा रही है।

NTPC COAL FIRE  बताया गया कि वीपीआर माइनिंग कंपनी द्वारा इस माइंस से कोल उत्खनन किया जा रहा है और लंबे समय से एक ही स्थान पर डंप कोयला पड़ा हुआ था, जिससे रासायनिक प्रक्रिया के चलते अंदर ही अंदर गर्मी बढ़ी और आग लग गई।

भाटापारा में दोबारा जली चाय दुकान

दूसरी तरफ, बलौदाबाजार जिले के भाटापारा थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। थाने से कुछ ही दूरी पर स्थित एक चाय दुकान में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। यह घटना सोमवार 7 जुलाई की रात की है।

NTPC COAL FIRE  गौरतलब है कि करीब दो महीने पहले भी इसी दुकान को आग के हवाले किया गया था, लेकिन आज तक पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई। अब फिर से दुकान जलाए जाने से व्यापारियों में गहरा आक्रोश और भय का माहौल है।

व्यापारियों में नाराजगी और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

NTPC COAL FIRE  लगातार हो रही आगजनी की घटनाओं से शहर में असुरक्षा का वातावरण बन रहा है। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने पुलिस की गश्त और कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते दोषियों को नहीं पकड़ा गया तो शहर की शांति व्यवस्था पर गंभीर असर पड़ सकता है।

 

 

Share This: