अब स्पीड पोस्ट से होगा अस्थियों का विसर्जन… घर बैठे कर सकेंगे श्राद्ध का लाइव दर्शन…इतना आएगा खर्च

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

अगर आप समय और पैसे की कमी की वजह से अपने परिजन की अस्थियां गया, प्रयागराज, हरिद्वार और काशी में विसर्जित नहीं कर पा रहे हैं तो परेशान न हों। 41 से लेकर 150 रुपए में आप इन चारों जगहों पर घर बैठे ही अस्थियां विसर्जन और पितरों के श्राद्ध का लाइव दर्शन कर सकेंगे। डाक विभाग ने इसके लिए स्पीड पोस्ट की सुविधा शुरू की है। यह सुविधा कोरोना की वजह से शुरू की गई है।

 

इंदौर GPO के सीनियर पोस्ट मास्टर श्रीनिवास जोशी ने बताया कि हरिद्वार, गया, प्रयागराज और काशी में अस्थियों के विजर्सन के लिए स्पीड पोस्ट की सुविधा शुरू की गई है। यह देशभर में सभी पोस्ट ऑफिस पर संचालित की जा रही है। इसमें ओम दिव्य दर्शन सेवा संस्थान के माध्यम से अस्थियों के विसर्जन का काम किया जा रहा है।

 

क्यों करना पड़ी शुरुआत

जोशी के मुताबिक, कोरोना काल में गाड़ियां नहीं चलने के साथ ही सार्वजनिक और धार्मिक स्थल पर रोक लगी है। इसके साथ ही समय और रुपए की बचत करने के चलते इसे शुरू किया गया, ताकि लोग यही से अपने परिजनों की अस्थियां भेज सकें। 50 से 100 ग्राम की अस्थियों के लिए 41 रुपए और आधा किलो तक 150 रुपए तक में यह सुविधा मिलेगी।

ऐसे होगा लाइव दर्शन

  • डाकघर में काउंटर से स्पीड पोस्ट की बुकिंग करना होगी।
  • इसमें एक रजिस्टर्ड नंबर देकर ओम दिव्य दर्शन संस्थान के पोर्टल में उसे रजिस्टर्ड करना होगा।
  • हरिद्वार, प्रयागराज, गया और काशी अस्थियां पहुंचने के साथ ही संस्थान के लोग परिवार के नंबर पर सम्पर्क करेंगे।
  • संस्था वेबकास्ट के माध्यम से विसर्जन और श्राद्ध कर्म होते हुए परिवार को दिखाएगी।
  • इसके बाद संस्थान द्वारा घर के पते पर गंगा जल भी भेजा जाएगा।
- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related