निचले तबकों को भी CWC में स्थान मिले, इसके लिए मनोनयन की प्रक्रिया बेहतर : संजय निरुपम

Date:

रायपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम ने कहा है कि CWC कोई जिले या तालुका की कमेटी नहीं है, CWC सर्वोच्च संस्था होती है, जो कांग्रेस पार्टी के आगे का पूरा रोडमैप तय करती है।देश की वर्तमान समस्याओं के ऊपर क्या समाधान हो सकता है, उसकी रूपरेखा तैयार करती है। इसमें हर वर्ग का प्रतिनिधित्व होना चाहिए। चुनाव होता तो ताकतवर लोग चुनाव जीत जाते और कमज़ोर लोग हर जाते हैं।कैसे sc, st, obc, मुस्लिम समाज और महिलाओं को प्रतिनिधित्व मिले समाज को इसमे प्रतिनिधित्व मिले, उनके सवाल पर भी cwc में डिस्कशन हो, इसके लिए आवश्यक था कि मनोनयन का रास्ता अख्तियार किया जाए।

संजय निरुपम ने कहा कि आजाद भारत मे देखा जाए तो 3 बार बार कवच के चुनाव हुए हैं। CWC में मनोनयन के लिए हमेशा से ही कांग्रेस अध्यक्ष को अधिकृत किया जाता रहा है। इस बार भी स्टेयरिंग कमेटी, जो कांग्रेस की सर्वोच्च संस्था है, उसने अध्यक्ष को अधिकृत किया

छग सरकार के कामकाज से दिल्ली के लोगों के पेट मे दर्द हो रहा है

छत्तीसगढ़ में ED के छापों को लेकर संजय निरुपम ने कहा कि यहाँ ऐसी सरकार है जिससे दिल्ली तक के लोगों के पेट मे दर्द हो रहा है। आज भूपेश बघेल के नेतृत्व में अच्छी सरकार काम कर रही है। कामयाबी पूर्वक काम हो रहा है। पूरा विश्वास है कि छग में कांग्रेस की सरकार रिपीट हो रही है। तो कैसे इस सरकार के कामकाज को प्रभावित किया जाए, कैसे इसको बदनाम किया जाए, कैसे महाधिवेशन के ऊपर काली छाया डाली जाए। उसी के तहत भाजपा के8 केंद्र सरकार द्वारा काम किया जा रहा है।

कांग्रेस अधिवेशनों की भूमिका बड़ी ऐतिहासिक होती है

रायपुर में आयोजित कांग्रेस अधिवेशन को लेकर चर्चा करते हुए संजय निरुपम ने कहा कि कांग्रेस अधिवेशनों की भूमिका बड़ी ऐतिहासिक होती है। इन महाधिवेशनों ने कांग्रेस को एक दिशा दी है, देश को एक नई दिशा दी है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरी है। तो निश्चित तौर पर रायपुर का कांग्रेस अधिवेशन एक ऐतिहासिक भूमिका निभाएगा और इसके जरिये कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जबरदस्त ऊर्जा मिलेगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

आर्मी का जवान हुआ लापता, परिजनों ने की मदद की अपील

कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के चिनौरी गांव से...

भारत ने आखिरी टी20 में धमाकेदार जीत से सीरीज 2-1 पर किया कब्जा! स्मृति ने दिखाई क्लास

एडिलेड: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ...

सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए खतरनाक स्टंट, युवक को जेल

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले की बचेली रोड पर...