BJP NATIONAL PRESIDENT : नितिन नबीन बने भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष

Date:

BJP NATIONAL PRESIDENT : Nitin Nabin becomes the 12th National President of BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा संगठनात्मक फैसला लेते हुए नितिन नबीन को अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। पार्टी की ओर से उनके नाम का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। नितिन नबीन निर्विरोध रूप से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं और वे कल औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगे।

पार्टी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी लक्ष्मण ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नितिन नबीन के समर्थन में नामांकन पत्रों के 37 सेट दाखिल किए गए थे। सभी नामांकन पत्र निर्धारित फॉर्मेट में सही पाए गए और वैध घोषित किए गए। नाम वापस लेने की समय-सीमा खत्म होने के बाद केवल नितिन नबीन का ही नाम शेष रहा, जिसके बाद उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया।

भारतीय जनता पार्टी के 45 साल के सियासी इतिहास में यह एक अहम क्षण माना जा रहा है। अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे दिग्गजों के बाद अब नितिन नबीन पार्टी की कमान संभालने वाले 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। खास बात यह है कि वे अब तक के सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे।

नितिन नबीन का राजनीति में प्रवेश योजनाबद्ध नहीं, बल्कि परिस्थितियों से जुड़ा रहा है। साल 2006 में उनके पिता और भाजपा के वरिष्ठ नेता नवीन किशोर सिन्हा के निधन के बाद पार्टी ने उन्हें पटना पश्चिम उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया। मात्र 26 साल की उम्र में उन्होंने पढ़ाई छोड़कर राजनीति में कदम रखा और उपचुनाव जीतकर अपने लंबे राजनीतिक सफर की शुरुआत की।

इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। परिसीमन के बाद बांकीपुर सीट से वे 2010 से लगातार जीत दर्ज करते आ रहे हैं। छात्र राजनीति से जुड़े नितिन नबीन ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की और बाद में भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री भी बने।

संगठन और सरकारदोनों स्तरों पर नितिन नबीन की भूमिका अहम रही है। वे 2021 से भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के एक्स-ऑफिशियो सदस्य रहे हैं और छत्तीसगढ़ के प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। 2023 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत के बाद उन्हें राज्य का एकमात्र प्रभारी बनाया गया था। 2024 में नीतीश कुमार के फिर से एनडीए में लौटने के बाद नितिन नबीन बिहार सरकार में मंत्री भी बने।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, नितिन नबीन के अध्यक्ष बनने के साथ ही भाजपा में बड़े स्तर पर युवा नेतृत्व को आगे लाने की तैयारी है। नई राष्ट्रीय टीम में करीब 80 प्रतिशत पद युवाओं को दिए जाने की संभावना है। अगले साल होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को नए सिरे से मजबूत करने की रणनीति पर काम शुरू हो गया है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

LAXMI VERMA RESIGNATION : लक्ष्मी वर्मा ने दिया इस्तीफा

LAXMI VERMA RESIGNATION : Laxmi Verma resigns रायपुर। राज्यसभा की...

IPS TRANSFER BREAKING : थोक में आईपीएस अधिकारियों के तबादले, देखें लंबी लिस्ट …

IPS TRANSFER BREAKING : थोक में आईपीएस अधिकारियों के...

WAR IMPACT : दुबई में फंसे छतीसगढ़ के युवक

WAR IMPACT : Youth from Chhattisgarh stranded in Dubai रायपुर।...

CG CONTROVERSY : PSC पर लगे आरोपों पर सफाई

CG CONTROVERSY : Clarification on allegations against PSC रायपुर। उद्योग...