NHM Employees’ Strike: Employees Warn of Renewed Strike; Crucial Meeting Tomorrow
NHM employees strike: NHM कर्मचारी एक बार फिर हड़ताल पर जा सकते हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारी संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक 12 अप्रैल को आमापारा रायपुर में आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं संघ के पदाधिकारी शामिल होंगे।
इस बैठक में कर्मचारियों की लंबित मांगों की वर्तमान स्थिति, भविष्य की दिशा, गति एवं आगामी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
NHM कर्मचारियों ने नियमितीकरण, ग्रेड पे, अनुकम्पा नियुक्ति, स्थानांतरण नीति, मेडिकल अवकाश सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार से आश्वासन मिलने के बाद आंदोलन स्थगित किया था।
इस दौरान विभाग स्तर पर समिति का भी गठन किया गया था, लेकिन नतीजा आज भी शून्य है, जिससे कर्मचारियों में आक्रोश है।
संघ के लिए यह बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

