नव पदस्थ कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने संभाला कार्यभार!

Date:

कांकेर. जिले के नव पदस्थ कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आज अपना कार्यभार संभाल लिया है। वे कांकेर जिले के 20वां कलेक्टर हैं। डॉ. प्रियंका शुक्ला एम.बी.बी.एस. डॉक्टर तथा वर्ष 2009 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी हैं, जशपुर कलेक्टर भी रहीं है। कांकेर जिले के कलेक्टर का कार्यभार ग्रहण करने के पहले विशेष सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, संचालक आयुष, संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास के पद पर पदस्थ थीं।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद डॉ. प्रियंका शुक्ला ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न कक्ष एवं कलेक्टोरेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कलेक्टर कोर्ट, अपर कलेक्टर कक्ष एवं कलेक्टोरेट स्टॉफ कक्ष, नजूल शाखा, स्थानीय निर्वाचन एवं सामान्य निर्वाचन, भू-अभिलेख शाखा, अभिलेखागार, डायवर्सन शाखा, एसडीएम कार्यालय, जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय, खनिज विभाग, आदिवासी विकास विभाग, जिला विपणन अधिकारी, खाद्य अधिकारी, जनसंपर्क, क्रेडा, अंत्यावसायी, जिला आयुर्वेद, महिला एवं बाल विकास, कौशल विकास उन्नयन, ग्राम तथा नगर निवेश, जिला पंजीयक, श्रम विभाग, जिला योजना एवं सांख्यिकी, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र इत्यादि कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आदिवासी विकास विभाग कार्यालय में उपस्थित नवीन पी.एम.टी. छात्रावास कांकेर के छात्राओं से बातचीत की और उन्हें सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करने हेतु प्रोत्साहित किया। कलेक्ट्रेट में अपनी समस्या लेकर पहुंचे ग्रामीणों से भी बातचीत की। ग्राम बोदेली (करप) निवासी दिव्यांग अर्जुन कुमेटी से उनकी समस्या की जानकारी लेते हुए उन्हें शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BHOJSALA VERDICT: हिंदुओं के पक्ष में आया फैसला! 

Bhojshala Verdict: Judgment Delivered in Favor of Hindus! BHOJSALA VERDICT: ...

चाय पर चर्चा! 

Discussion over Tea! पत्रकार दीपक तिवारी पूरे जिले में इन दिनों...