सिद्धू मूसेवाला के घर आया नया मेहमान, पिता ने शेयर की तस्वीर…

Date:

मनोरंजन डेस्क: सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर नए मेहमान की किलकारी गुंजी है. दरअसल सिद्धू के माता पिता दोबारा पैरेंट्स बन गए हैं. दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू की माँ चरणकौर ने 58 साल की उम्र में बेटे को जन्म दिया है. सिद्धू के पिता बलकौर सिंह ने नए मेहमान की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है. तस्वीर जारी करने के बाद सिंगर सिद्धू मूसेवाला फैंस खूब बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं.

Sidhu Moosewala: सोशल मीडिया में जारी तस्वीर में सिद्धू के पिता बलकौर सिंह नए मेहमान को गोद लिए दिखाई दे रहे है. साथ ही सिद्धू की तस्वीर भी बगल में नज़र आ रही है. सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता ने पोस्ट किये तस्वीर में पंजाबी में कैप्शन लिखा है- “शुभदीप (सिद्धू मूसेवाला) के लाखों चाहने वालें की दुआ से ऊपरवाले ने हमे शुभ का छोटा भाई दिया है. वाहेगुरु की कृपा से हमारा परिवार स्वस्थ और शुक्रगुजार है उन सभी लोगों का जो हमे इतना प्यार करते हैं.” बता दें कि, ऐसी ख़बरें थी कि, चरण कौर ने बच्चे को जन्म देने IVF का सहारा लिया है.

 

Sidhu Moosewala
 

 

Sidhu Moosewala: सिद्धू मूसेवाला की हुई थी हत्या

Sidhu Moosewala: आपको मालूम हो कि, पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की दो साल पहले 29 मई 2022 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उनकी हत्या लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के सदस्यों ने की थी. इस घटना से पुरे पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में मातम छा गया था.

 

Sidhu Moosewala

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related