कांग्रेस न्याय यात्रा का समापन आज, INDI गठबंधन करेगा शक्ति प्रदर्शन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली/मुंबई। Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज, 17 मार्च को महाराष्ट्र के मुंबई में समापन है। वे मुंबई में मणि भवन से अगस्त क्रांति मैदान तक न्याय संकल्प पदयात्रा करेंगे। इसके बाद शिवाजी पार्क में एक विशाल रैली होगी।

Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra: रैली में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और राजद नेता तेजस्वी यादव शामिल होंगे। लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकता के संदेश में उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य, शरद पवार और झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के साथ सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगी।

Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra: 14 जनवरी को इंफाल से रवाना हुई थी यात्रा

Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra: पूरब से पश्चिम भारत जोड़ो न्याय यात्रा को 14 जनवरी को इम्फाल से रवाना किया गया था। यह असम, पश्चिम बंगाल, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र सहित 15 राज्यों के 100 से अधिक लोकसभा क्षेत्रों को पार कर चुकी है।

Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra: पिछले साल कन्याकुमारी से कश्मीर तक पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई थी। कांग्रेस ने तेलंगाना और कर्नाटक में अपनी विधानसभा चुनाव जीत का श्रेय यात्रा को दिया था।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related