NEPAL BUS ACCIDENT : नेपाल में बस नदी में गिरी, 18 की मौत

Date:

NEPAL BUS ACCIDENT : Bus falls into river in Nepal, 18 killed

काठमांडू। नेपाल में सोमवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। पोखरा से काठमांडू जा रही यात्रियों से भरी बस धादिंग जिले में त्रिशूली नदी में गिर गई। हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 27 अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

हादसा सुबह करीब 1.15 बजे बेनीघाट रोरंग ग्रामीण नगर पालिका के वार्ड-3 स्थित चरौंडी के पास चिनाधारा इलाके में हुआ। जिला ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक मृतकों में छह महिलाएं और 12 पुरुष शामिल हैं। घायलों में आठ महिलाएं, 18 पुरुष और एक नाबालिग लड़की हैं। सभी घायलों को रेस्क्यू कर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस पृथ्वी हाईवे पर भैसेपाटी इलाके से गुजर रही थी, तभी अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई और करीब 300 मीटर गहरी ढलान से नीचे गिरते हुए त्रिशूली नदी किनारे जा पहुंची। बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिली है।

सूचना मिलते ही नेपाली सेना, नेपाल पुलिस, आर्म्ड पुलिस फोर्स और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया। रात का समय और दुर्गम भौगोलिक स्थिति रेस्क्यू में बड़ी चुनौती बनी रही। हादसे के कारणों की जांच जारी है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related