CG ASSEMBLY SESSION 2026 : विकसित छत्तीसगढ़ का रोडमैप पेश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG ASSEMBLY SESSION 2026 : Roadmap for developed Chhattisgarh presented

रायपुर। रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ की 6वीं विधानसभा के अष्टम सत्र को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियों और वर्ष 2047 तक विकसित राज्य के लक्ष्य का रोडमैप पेश किया। विधानसभा पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने उनका स्वागत किया।

राज्यपाल ने कहा कि राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष में छत्तीसगढ़ विकसित राज्य की दिशा में नया सफर शुरू कर चुका है और सामूहिक संकल्प से 2047 तक लक्ष्य हासिल किया जाएगा। उन्होंने किसानों, महिलाओं, युवाओं, आदिवासी समुदाय और बस्तर क्षेत्र के विकास को सरकार की प्राथमिकता बताया।

अभिभाषण में बताया गया कि इस वर्ष 25 लाख से अधिक किसानों से 141 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया और 33 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का भुगतान हुआ। ‘कृषक उन्नति योजना’ के तहत होली से पहले 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक राशि देने का निर्णय लिया गया है। महिला सशक्तिकरण के लिए ‘महतारी वंदन योजना’ के जरिए 69 लाख महिलाओं के खातों में मासिक सहायता राशि दी जा रही है।

नक्सल मोर्चे पर बड़ी उपलब्धि का जिक्र करते हुए कहा गया कि दो वर्षों में 532 माओवादी न्यूट्रलाइज, 2704 ने आत्मसमर्पण और 2004 गिरफ्तार किए गए। बस्तर में सड़क, मोबाइल टॉवर और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया गया है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में 5 नए मेडिकल कॉलेज, 6 फिजियोथेरेपी और 9 नर्सिंग कॉलेज स्थापित किए जा रहे हैं। 81 लाख परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। औद्योगिक नीति के तहत अब तक 7.83 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

अधोसंरचना विकास में रेलवे, एक्सप्रेस-वे और एयरपोर्ट विस्तार का उल्लेख किया गया। नवा रायपुर को एजुकेशन और आईटी हब के रूप में विकसित करने की बात कही गई। ऊर्जा क्षेत्र में सौर योजनाओं और बीपीएल परिवारों को मुफ्त बिजली देने का प्रावधान भी बताया गया।

राज्यपाल ने ‘अंजोर विजन डॉक्यूमेंट’ को विकसित छत्तीसगढ़ का ब्लूप्रिंट बताते हुए सभी सदस्यों से सहयोग की अपील की और सत्र की शुभकामनाएं दीं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related