Naxalite arrested: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मारपीट समेत कई घटनाओं में शामिल एक नक्सली गिरफ्तार

Date:

Naxalite arrested: सुकमा। थाना कोंटा पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) 218 डी वाहिनी नुलकातोंग की संयुक्त कार्रवाई में आज एक नक्सली को गिरफ्तार किया गया है। इस नक्सली की निशानदेही पर सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में बैनर-पोस्टर समेत नक्सल गतिविधियों में उपयोग होने वाली सामग्री बरामद की है।

 

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार नक्सली वर्ष 2023 में थाना कोंटा क्षेत्र में बी.एस.एन.एल. केबल लाइन बिछाने और बिजली पोल गाड़ने वाले कर्मचारियों के साथ मारपीट करने, डकैती करने और सुरक्षा बलों को जान से मारने की नीयत से हमला करने की घटना में शामिल था। इसके अलावा, उसके खिलाफ पहले से कई प्रकरण दर्ज हैं और न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ 3 स्थायी वारंट जारी किए जा चुके थे।

गिरफ्तार नक्सली थाना भेज्जी क्षेत्र के ग्राम किंदरेलपाड़ा का निवासी है। आज उसे दंतेवाड़ा न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड मिलने के बाद जेल भेज दिया गया है।

गौरतलब है कि इस कार्रवाई में थाना कोंटा पुलिस और CRPF की 218 डी वाहिनी नुलकातोंग की संयुक्त टीम का सराहनीय योगदान रहा। यह गिरफ्तारी क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों को रोकने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BREAKING: ईडी ने चैतन्य बघेल की करीब ₹70 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त की, शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई

BREAKING: रायपुर।ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

CG FIRE NEWS: फल गोदाम में  लगी आग, लाखों का सामान जलाकर खाक 

CG FIRE NEWS: बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के बृहस्पति बाजार...