NAXALI NEWS: छत्तीसगढ़–महाराष्ट्र बॉर्डर से 15 नक्सलियों का समर्पण, 1 करोड़ से अधिक का इनाम था घोषित 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

NAXALI NEWS: नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को छत्तीसगढ़–महाराष्ट्र बॉर्डर से लेकर कांकेर जिले तक कुल 15 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन सभी पर मिलाकर 1 करोड़ से अधिक का इनाम घोषित था। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह समर्पण नक्सली संगठनों के लिए बड़ा झटका है।

🔹 गढ़चिरौली में 11 नक्सली सरेंडर

गढ़चिरौली में 11 नक्सलियों ने महाराष्ट्र डीजी रश्मि शुक्ला के सामने आत्मसमर्पण किया। इन पर कुल 89 लाख रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण के दौरान नक्सलियों ने चार हथियार भी पुलिस को सौंपे।

सबसे बड़ा नाम विनोद सैयाना का है, जिस पर 25 लाख रुपये का इनाम था। यह लंबे समय से छत्तीसगढ़–महाराष्ट्र सीमा क्षेत्र में सक्रिय था।

🔹 कांकेर में 4 नक्सलियों का समर्पण

कांकेर में भी पुलिस को बड़ी सफलता मिली। यहां 23 लाख के इनामी 4 नक्सलियों ने एसपी आईके एलेसेला के समक्ष हथियार डाल दिए। इनमें दो पुरुष और दो महिला नक्सली शामिल हैं।

समर्पित नक्सलियों में कंपनी नंबर 10 का एक सक्रिय सदस्य भी है। एक महिला नक्सली मदनवाड़ा हमले में शामिल थी, जिसमें एसपी विनोद चौबे शहीद हुए थे।पुनर्वास नीति के तहत समर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि भी दी गई।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : सनरूफ स्टंट पर हाईकोर्ट सख्त

CHHATTISGARH : High Court strict on sunroof stunt बिलासपुर. बिलासपुर...

SIDDHIVINAYAK DONATION CONTROVERSY : सिद्धिविनायक में चढ़ावे पर बवाल!

SIDDHIVINAYAK DONATION CONTROVERSY : Ruckus over offerings at Siddhivinayak! रायपुर।...