NAXAL NEWS: माओवादियों की बड़ी साजिश हुई नाकाम, सुरक्षाबलों को सर्चिंग के दौरान बरामद किए कई विस्फोटक सामान…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

NAXAL NEWS: बीजापुर। सुरक्षाबलों ने पामेड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत काऊरगट्टा के जंगलों में सर्चिंग के दौरान बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया. माओवादियों ने बरामद सामग्री को ग्राम कंचाल के जंगलों में गड्ढों और पेड़ों की खोल में छिपा रखा था.

माओवादियों ने यह सामग्री बड़ी साजिश को अंजाम देने के लिए एकत्रित किया था, जिसे सुरक्षा बलों ने समय रहते विफल कर दिया. बरामद सामग्रियों में बीजीएल लांचर, मजल लोडिंग बंदूक, बीजीएल सेल, बैरल पाइप, बैटरी, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, डायरेक्शनल माइंस, पिठ्ठू बैग, बीजीएल पोच, माओवादी वर्दी, केरिपु पैटर्न की कॉम्बैट ड्रेस, बेल्ट, बेडशीट, माओवादी साहित्य सहित पटाखे व राशन सामग्री शामिल है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related