Naxal News : सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी , भारी मात्रा में विस्फोटक और सामग्री बरामद

Date:

Naxal News: Major Breakthrough for Security Forces; Large Quantities of Explosives and Materials Recovered

Naxal News : छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के अंत का समय नजदीक है। कांकेर जिले के सुदूर वनांचल हापाटोला और बिनगुण्डा के क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जगंल क्षेत्र में जवानों की टीम लगातार तलाशी अभियान चला रही है। इसी तलाशी अभियान के दौरान जवानों ने नक्सलियों द्वारा बनाए गए चार स्मारकों को ध्वस्त कर दिया। ये स्मारक पूर्व में मारे गए नक्सलियों की याद में बनाए गए थे और इन्हें नक्सली प्रचार-प्रसार और रैली के लिए इस्तेमाल करते थे।

भारी विस्फोटक बरामद

जानकारी के मुताबिक, डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम 15 मार्च को छोटे बेठिया थाना क्षेत्र में सर्चिंग के लिए रवाना हुई थी। इस दौरान ग्राम हापाटोला–बीनागुंडा के जंगल-पहाड़ी इलाके में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए डम्प से 3 प्रेशर कुकर आईईडी और 1 पाइप आईईडी बरामद किया गया। इन बमों को नक्सलियों ने जंगल में पेड़ों और झाड़ियों में इस तरह छुपाकर रखा था कि सुरक्षा बलों के जवानों को नुकसान पहुंचाया जा सके। बमों को तुरंत मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा नक्सलियों के दैनिक उपयोग के कुछ सामान, नक्सली साहित्य और दवाइयां भी बरामद हुई हैं।

 

नक्सलियों के लिए गढ़ पर हमला

नक्सलियों के लिए काफी अहम माना जाता है। बता दें कि वर्ष 2024 में इसी इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई थी, जिसमें 29 नक्सली मारे गए थे। उस घटना के बाद से ही यहां नक्सलियों की सक्रियता कम हुई है, लेकिन वे कभी-कभी इस क्षेत्र में घुसपैठ करके सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की फिराक में रहते थे। नक्सलवाद के खात्मे की कार्रवाई जारी पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नक्सलवाद के खात्मे के साथ-साथ उनकी निशानियों और सिंबल को भी मिटाने का अभियान जारी है। स्मारकों को ध्वस्त करना इसी मुहिम का हिस्सा है, ताकि नक्सली किसी भी तरह का प्रतीकात्मक लाभ न उठा सकें और युवाओं को गुमराह ना कर सकें।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : CM साय का चुनावी दावा!

CHHATTISGARH : CM Sai's election claim! रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

CG POLICE TRANSFER BREAKING : एक साथ 219 पुलिसकर्मियों का तबादला

CG POLICE TRANSFER BREAKING : 219 policemen transferred simultaneously रायगढ़।...