NAXAL BREAKING : छत्तीसगढ़ के नक्सलियों की ओडिशा में पनाह लेने की कोशिश, माओवादी मुठभेड़ में ढ़ेर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

NAXAL BREAKING: Naxalites of Chhattisgarh try to take shelter in Odisha, killed in Maoist encounter

रायपुर। पुलिस के जवान लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रखा है। इसी अभियान के चलते अब तक 100 से अधिक नक्सली भी ढेर हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ में पुलिस के बढ़ते दबाव से बचने के लिए नक्सलियों ने ओडिशा में पनाह लेने की कोशिश की, लेकिन आज वहां भी पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। इस घटना में एक जवान घायल हो गया। वहीं, पुलिस जवानों ने एक नक्सली को मार गिराने में भी सफलता हासिल की है।

एमवी-79 गांव के पास अचानक सुबह तीन बजे ओडिशा सीमा में पुलिस ने नक्सलियों को घेर लिया। मुठभेड़ में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, एक नक्सली भी ढेर हो गया। पड़ोसी राज्य मलकानगिरी में गुरुवार की सुबह जमकर गोलीबारी हुई। इस हमले में घायल जवान डीवीएफ का बताया जा रहा है, जिसे जांघ में गोली लगने की बात बताई गई है। घायल जवान को मलकानगिरी जिला अस्पताल लाया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related