नेशनल हेराल्ड केस: रायपुर में कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। नेशनल हेराल्ड के मामले में राहुल और सोनिया गांधी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दिए गए समन के विरोध में नई दिल्ली से लेकर रायपुर तक कांग्रेस आज विरोध प्रदर्शन कर रही है. इस कड़ी में रायपुर शहर के कांग्रेस कार्यकर्ता कुछ देर में काली पट्टी बांधकर पदयात्रा करते हुए पुजारी पार्क, टिकरापारा स्थित ईडी दफ्तर पहुंचकर घेराव करेंगे. वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होंगे.किया ट्वीट बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड अखबार के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है. इस कड़ी में राहुल गांधी को आज नई दिल्ली में ईडी के दफ्तर में पूछताछ के लिए जाना है. इसके पहले प्रवर्तन निदेशालय ने राहुल गांधी को 3 जून को पूछताछ के लिए समन जारी किया गया था, लेकिन विदेश में होने की वजह से राहुल गांधी पेश नहीं हुए थे, जिसके बाद दूसरा समन जारी कर पूछताछ के लिए नई तारीख दी गई थी.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related