BHONDU BABA SEX SCANDAL : भोंदू बाबा का काला साम्राज्य, अब ED की एंट्री …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BHONDU BABA SEX SCANDAL : Bhondu Baba’s dark empire, now ED’s entry…

रायपुर डेस्क। महाराष्ट्र के नासिक से सामने आया भोंदू बाबा उर्फ अशोक खरात का मामला अब देश के सबसे बड़े सेक्स और ब्लैकमेलिंग कांड में बदल चुका है। तंत्र-मंत्र और भविष्यवाणी के नाम पर महिलाओं को जाल में फंसाकर उनका शोषण, फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना और करोड़ों की ठगी करना यही इसका पूरा खेल था।

अब इस केस में ED की एंट्री ने मामला और बड़ा कर दिया है। नासिक, पुणे और शिरडी में कई ठिकानों पर छापेमारी हुई है, जहां से दस्तावेज, डिजिटल सबूत और संपत्तियों से जुड़े कागज खंगाले जा रहे हैं। साफ हो गया है कि ये सिर्फ यौन अपराध नहीं, बल्कि बड़े पैमाने पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला भी है।

पहले से SIT इस केस की जांच कर रही है और अलग-अलग थानों में 11 FIR दर्ज हैं। आरोप इतने गंभीर हैं कि रेप, ठगी, जमीन कब्जा और अवैध संपत्ति जैसे कई केस एक साथ जुड़े हुए हैं।

जांच में जो आंकड़े सामने आए हैं, वो चौंकाने वाले हैं। 10 से ज्यादा रेप केस, 58 से ज्यादा अश्लील वीडियो और करीब 170 वेबसाइट्स पर अपलोड किए गए क्लिप्स। वहीं 100 से ज्यादा महिलाएं सामने आ चुकी हैं, जो इस पूरे नेटवर्क का शिकार बनीं।

पीड़ितों का कहना है कि भोंदू बाबा पहले उनकी समस्याओं का हल बताने का भरोसा देता, फिर उन्हें अपने ठिकानों पर बुलाकर शोषण करता। बाद में वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर पैसे वसूलता था। डर और शर्म का फायदा उठाकर उसने सालों तक ये काला धंधा चलाया।

अब ED मनी ट्रेल खंगाल रही है और करीब 52 संपत्तियां जांच के घेरे में हैं। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, इस काले साम्राज्य की नई परतें खुल रही हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related