CG की 11 सीटों पर नाम फाइनल, हाईकमान की मुहर बाकी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी बहुत जल्द लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर सकती है. छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर कांग्रेस ने नाम फाइनल कर लिए हैं. नामों पर केंद्रीय चुनाव समिति की मुहर बाकी है. . 5 मार्च होने वाली स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में इन नामों पर चर्चा होगी. सूत्रों के मुताबिक, सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर भी तय उम्मीदवारों का नाम तय किया जाएगा. फिलहाल प्रदेश स्तर के नेताओं के बीच कुछ नामों पर सहमति बनी है.

  1. राजनांदगांव- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छन्नी साहू
  2. दुर्ग- पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, राजेंद्र साहू
  3. रायपुर- विकास उपाध्याय, डॉक्टर राकेश गुप्ता
  4. महासमुंद- पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू, उमेश पटेल
  5. जांजगीर- पूर्व मंत्री शिव डहरिया, राइस किंग खूंटे, रमेश पैगवार
  6. कोरबा- सांसद ज्योत्सना महंत (महिला), जयसिंह अग्रवाल
  7. बस्तर- हरीश लखमा, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, लखेश्वर बघेल
  8. कांकेर- बीरेश ठाकुर या पूर्व मंत्री अनिला भेंड़िया
  9. सरगुजा- शशि सिंह ( महिला )
    10 .रायगढ़- विधायक लालजीत सिंह, अमरजीत भगत
  10. बिलासपुर – टीएस सिंहदेव, संतोष कौशिक

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. बैठक को लेकर कहा बघेल ने कहा- यह स्क्रीनिंग कमेटी की आखिरी बैठक होगी. उसके बाद सारे नाम CEC में जाएंगे. बहुत जल्द से CEC में फैसला होगा. भाजपा की सूची के बाद कांग्रेस की रणनीति में बदलाव के सवाल को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी रणनीति में कोई बदलाव नहीं होगा, जो PEC और सर्वे में नाम है. उस पर मुहर लगेगी.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH CRIME : कांग्रेस नेता की हत्या

CHHATTISGARH CRIME : Congress leader murdered दुर्ग। दुर्ग में रविवार...

CG BAL SUDHAR GRIH : बाल सुधार गृह से 8 फरार

CG BAL SUDHAR GRIH : 8 absconding from juvenile...

KAVACH SYSTEM : अब ट्रेन खुद लगाएगी ब्रेक…

KAVACH SYSTEM : Now the train will apply its...