छेड़छाड़ में फंसे नगर पंचायत उपाध्यक्ष, नौकरानी ने लगाया आरोप, कहा- बेटी को अकेला देख की छेड़छाड़, FIR

Date:

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर में पत्थलगांव नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्याम नारायण गुप्ता छेड़छाड़ के मामले में फंस गए हैं। उनकी नौकरानी ने ही अपनी 14 साल की बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इसके बाद उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, घटना 29 अक्टूबर की बताई जा रही है। नगर पंचायत पत्थलगांव के उपाध्यक्ष और BJP नेता श्याम नारायण गुप्ता के मकान में नौकरानी काम करने के लिए आती थी। घटना वाले दिन उसकी 14 साल की बेटी भी थी। आरोप है कि उसे अकेला देख उपाध्यक्ष गुप्ता ने उससे छेड़छाड़ की।

घटना के बाद नौकरानी ने काम छोड़ दिया। यह भी बताया जा रहा है कि वह शिकायत के लिए थाने भी गई थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस पर महिला रायपुर पहुंची और उच्चाधिकारियों को शिकायत दी। जिसके बाद मामला दर्ज हो सका है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और धारा 354 में रिपोर्ट दर्ज की है।

इस मामले में पुलिस फिलहाल जांच करने की बात कर रही है। श्याम नारायण गुप्ता की गिनती भाजपा के बड़े नेताओं में होती है। वह पार्टी में अलग-अलग पदों पर रह चुके हैं। इसके बाद नगर पंचायत उपाध्यक्ष बने हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related