NAGAR NIGAM RAIPUR : रायपुर महापौर की नाकामियों पर मीनल चौबे का हमला, कहा – कार्यकाल रहा ‘झूठ का दौर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

NAGAR NIGAM RAIPUR: Meenal Chaubey’s attack on the failures of Raipur Mayor, said – his tenure was an era of lies.

रायपुर। नगर निगम रायपुर की नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने रविवार को महापौर एजाज ढेबर के पांच साल के कार्यकाल पर कड़ी आलोचना की। मीनल चौबे ने कहा कि महापौर के कार्यकाल में शहर में विकास की कोई योजना नहीं हुई और जनता को बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने महापौर पर 1254 करोड़ रुपए के सरकारी फंड का सही उपयोग न करने का आरोप लगाया और कहा कि महापौर की नाकामी के कारण शहरवासियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा।

मीनल चौबे ने महापौर पर आरोप लगाते हुए कहा, “महापौर का कार्यकाल बेहद निराशाजनक था। उन्होंने राजधानी रायपुर के विकास के लिए कोई सार्थक प्रयास नहीं किए। वे फिसड्डी महापौर साबित हुए। बूढ़ा तालाब सौंदर्यीकरण, गोल बाजार व्यवसायियों के लिए योजना और जवाहर बाजार की हालत सभी नाकामयाबी की मिसाल हैं।”

साथ ही, मीनल ने कहा कि महापौर के कार्यकाल में भ्रष्टाचार की भरमार रही और कई योजनाओं की घोषणा के बावजूद वे अमल में नहीं आ पाई। उन्होंने कहा, “महापौर ने सफाई कर्मचारियों को नाश्ता वितरण की झूठी बातें कही और रायपुर में मिनी मेट्रो ट्रेन के झूठे वादे किए।”

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा दिए गए करोड़ों रुपए का जिक्र करते हुए कहा कि राज्यांश की कमी के कारण गरीबों को मकान नहीं मिल पाया। मीनल चौबे ने महापौर पर आरोप लगाया कि महापौर की नाकामी के कारण रायपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट भी छिन गया।

आखिर में, मीनल चौबे ने कांग्रेस पार्टी को चुनौती दी कि अगर उनमें हिम्मत है तो अगला नगर निगम चुनाव महापौर के कार्यों के आधार पर लड़कर दिखाएं। इस मौके पर भाजपा मीडिया सह प्रभारी दाऊ अनुराग अग्रवाल और पार्षद दल के प्रवक्ता मृत्युंजय दुबे भी मौजूद थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related