Mumbai Fire Accident: मुंबई में 23 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 40 लोगों जैसे-तैसे कर निकला गया सुरक्षित

Date:

Mumbai Fire Accident: नई दिल्ली। गुरुवार सुबह मुंबई के अंधेरी वेस्ट में एक 23 मंजिला आवासीय बिल्डिंग में आग लग गई। इस घटना के बाद पूरे इस इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि, गनीमत यह रही कि इमारत में से कुल 40 लोगों को बचा लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि वीरा देसाई रोड पर कंट्री क्लब के पास सोरेंटो टावर में सुबह करीब 10 बजे लगी। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। जानकारी के अनुसार, आग पर पूरी तरीके से काबू पाया जा चुका है।

40 लोगों का किया गया रेस्क्यू
घटना को लेकर एक सिविक अधिकारी ने बताया कि 16वीं मंजिल के रिफ्यूज एरिए से सीढ़ियों के जरिए 30-40 लोगों को बचाया गया। वहीं, एक महिला समेत तीन अन्य लोगों को ब्रीदिंग अपैरेटस का इस्तेमाल करके 15वीं मंजिल के एक फ्लैट से सुरक्षित जगह पर ले जाया गया। एक अधिकारी ने बताया कि आग से 10वीं और 21वीं मंजिल के बीच इलेक्ट्रिकलल शॉफ्ट में वायरिंग और दूसरे पार्ट्स, राउटर, शूरैक और अलग-अलग मंजिल पर डक्ट के पास लकड़ी के फर्नीचर पर असर पड़ा।

दमकल की 4 गाड़ियों ने पाया आग पाबू
अधिकारियों ने बताया कि फायर ब्रिगेड ने कम से कम चार फायर इंजन और दूसरे उपकरण लगाकर सुबह 11.37 बजे आग बुझाई। उन्होंने कहा कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। (समाचार एजेंसी पीटीआई के साथ)

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related