MUMBAI BUILDING FIRE: Fire breaks out in a 13-storey building; 9 people, including 3 children, injured!
MUMBAI BUILDING FIRE: मुंबई के कुर्ला पश्चिम में कोहिनूर HDIL बिल्डिंग नंबर 5 में मंगलवार तड़के सुबह आग लग गई जिसमें 9 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इसमें तीन बच्चे शामिल है।
ये घटना सुबह करीब 6:53 बजे कुर्ला पश्चिम स्थित कोहिनूर HDIL बिल्डिंग नंबर 5 की बताई जा रही है। आग इलेक्ट्रिकल वायरिंग और डक्ट के जरिए फैली थी।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने सुबह 7:21 बजे तक आग पर काबू पा लिया। हालांकि इसमें नौ लोगों के घायल होने की सूचना है। जिसमें तीन बच्चे भी शामिल हैं।
आपको बता दें नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार इमारत में आग के चलते घना घुंध भर गई। जिसके बाद आठ लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने के चलते अस्पताल ले जाया गया।
इस दौरान एक व्यक्ति के दाहिने पैर में चोट आई है। इन घायलों में एक पांच वर्षीय बालक और दो किशोर लड़कियां भी शामिल बताई जा रही हैं।
