GOLD SMUGGLING CASE : पानी के गिलास में छिपा 4 करोड़ का सोना, DRI की बड़ी कार्रवाई

Date:

GOLD SMUGGLING CASE : Gold worth Rs 4 crore hidden in a glass of water, DRI takes major action

मुंबई। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने सोने की तस्करी के एक बेहद शातिर और अनोखे मामले का खुलासा किया है। बहरीन से मुंबई पहुंचे एक यात्री ने जांच एजेंसियों को चकमा देने के लिए पानी के गिलास का इस्तेमाल किया, लेकिन उसकी चालाकी काम नहीं आई।

डीआरआई ने आरोपी के पास से करीब 3.05 किलोग्राम सोना बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 3 करोड़ 89 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी करीब 2,412 किलोमीटर का सफर तय कर मुंबई पहुंचा था। ग्रीन चैनल पार करते वक्त उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद उसे रोककर सघन तलाशी ली गई।

जांच में सामने आया कि तस्कर ने सोने को 12 कैप्सूल के रूप में तैयार किया था। इन कैप्सूलों को मोम की परत में लपेटकर पानी से भरे गिलास के भीतर छिपाया गया था, ताकि एक्स-रे या सामान्य जांच में यह साधारण सामान जैसा लगे। जब्त किया गया सोना 24 कैरेट शुद्ध बताया जा रहा है।

डीआरआई अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई पुख्ता खुफिया इनपुट के आधार पर की गई थी। पहले से सूचना थी कि बहरीन से आने वाला एक यात्री बड़ी मात्रा में अवैध सोना ला सकता है। इसी सूचना पर नजर रखी गई और मौके पर कार्रवाई की गई।

प्रारंभिक जांच में इस तस्करी के तार किसी अंतरराष्ट्रीय स्मगलिंग सिंडिकेट से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। अब यह जांच की जा रही है कि बहरीन में सोना किसने सौंपा और मुंबई में इसकी डिलीवरी किसे दी जानी थी।

फिलहाल आरोपी को सीमा शुल्क अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है और सोना जब्त कर लिया गया है। डीआरआई ने साफ किया है कि हवाई अड्डों पर तस्करी रोकने के लिए निगरानी और सख्त की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related