MUKUL ROY DEATH : पूर्व रेल मंत्री का निधन …

Date:

MUKUL ROY DEATH : Former Railway Minister passes away …

कोलकाता। पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का सोमवार तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे। उन्हें कोलकाता के सॉल्ट लेक स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां करीब 1:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके बेटे सुभ्रांशु रॉय ने निधन की पुष्टि करते हुए इसे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

14 मई 1954 को उत्तर 24 परगना के कांचरापाड़ा में जन्मे मुकुल रॉय ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत यूथ कांग्रेस से की थी। जनवरी 1998 में स्थापित तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक सदस्यों में वह शामिल रहे और ममता बनर्जी के करीबी सहयोगी माने जाते थे। पार्टी में महासचिव रहते हुए उन्होंने संगठन को बंगाल से दिल्ली तक मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।

वह 2006 में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए और 2009 से 2012 तक राज्यसभा में टीएमसी के नेता रहे। यूपीए-II सरकार में पहले शिपिंग मंत्रालय में राज्य मंत्री बने, फिर मार्च 2012 में उन्होंने रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली। 2011 में बंगाल में वाम शासन के अंत के बाद पार्टी को मजबूत करने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

नवंबर 2017 में उन्होंने टीएमसी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी जॉइन की। 2019 लोकसभा चुनाव में बंगाल में भाजपा की 18 सीटों की जीत में उन्हें रणनीतिकार के तौर पर देखा गया। 2021 में कृष्णानगर उत्तर से भाजपा विधायक चुने गए, लेकिन उसी वर्ष जून में फिर टीएमसी में लौट आए।

13 नवंबर 2025 को कलकत्ता हाई कोर्ट ने दलबदल कानून के तहत उनकी विधायकी रद्द कर दी थी। वह डिमेंशिया समेत कई बीमारियों से जूझ रहे थे और लंबे समय से सक्रिय राजनीति से दूर थे।

उनके निधन पर भाजपा नेता दिलीप घोष ने शोक जताते हुए उन्हें अनुभवी राजनीतिज्ञ बताया और श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

शादी समारोह का खाना लोगों को पड़ा महंगा, 44 ग्रामीण बीमार

गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले मे शादी के चौथिया...

RAIPUR ACCIDENT : सर्जरी के बाद लौट रहे दंपती की मौत

RAIPUR ACCIDENT : Couple returning after surgery dies रायपुर। राजधानी...