खनन क्षेत्र में पहाड़ ढहा, 1 की मौत, 20 लोगों के दबे होने की आशंका, देखिए तस्वीरें

Date:

भिवानी : हरियाणा के भिवानी में बड़ा हादसा हुआ है। यहां खनन क्षेत्र में पहाड़ ढहने से कई वाहन दब गए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पहाड़ में दबकर 20 के करीब वाहन तहस-नहस हो गए हैं। अब तक एक शख्स की मौत की सूचना है। करीब 20 लोग दबे हो सकते हैं। हादसा तोशाम के डाडम क्षेत्र में हुआ है। एसडीएम मनीष फौगाट भी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव का कार्य जारी है। घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल भेजा जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ। पहाड़ धंसने से दो बड़ी चट्टानें नीचे आ गईं, जिससे खनन के काम में जुटीं गाड़ियां दब गईं। उस समय पोपलैंड मशीन और चार डंपर खनन कार्य में जुटे थे। मलबे में कितने लोग दबे हुए हैं, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। दो लोगों को बाहर निकाला गया है, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। सिविल अस्पताल तोशाम के डॉक्टरों की टीम भी मौके पर मौजूद है। वन विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद है।

जिला मुख्यालय में निर्माणधीन मिनी सचिवालय में एक ट्रक से मार्बल का पत्थर उतारते समय हादसा पेश आने से पत्थर को उतारने वाले मजदूर नीचे आ गए। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से फौरी तौर पर राहत कार्य शुरू कर दिया गए लेकिन उसके बावजूद 2 मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बाकी के पांच मजदूरों को पत्थर के नीचे से निकालकर सिविल हॉस्पिटल ऊना ले जाया गया। डॉक्टरों की टीम घायलों के उपचार में जुटी हुई है जबकि पांचो की स्थिति अभी तक नाजुक बनी हुई है। एएसपी ऊना विनोद धीमान ने पुष्टि करते हुए बताया कि मिनी सचिवालय के निर्माणधीन भवन में मार्बल पत्थर उतारते समय हादसा पेश आया है और 2 लोगों की मौके की मौत हो गई है जबकि बाकी मजदूरों की स्थिति अभी नाजुक है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related