CG News: पीलिया का बढ़ता कहर, प्रशासन अलर्ट मोड में

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG News: Rising Menace of Jaundice; Administration on High Alert

CG News:  भिलाई में पीलिया का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। सेक्टर-7 में 9 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि के साथ आंकड़ा 24 के पार पहुंच गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने इसे गंभीर स्थिति मानते हुए तत्काल निगरानी और रोकथाम के प्रयास तेज कर दिए हैं।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सांसद विजय बघेल खुद ग्राउंड जीरो पर पहुंचे और करीब 2 घंटे तक प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।

सांसद ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उल्टी, कमजोरी, भूख न लगना और आंखों या त्वचा में पीलापन जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराने को कहा गया है।

इसके अलावा दूषित पानी और भोजन से बचने, उबला या फिल्टर किया हुआ पानी पीने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related