Pani Puri Poisoning: पानीपुरी खाना पड़ा महंगा, 50 ग्रामीणों की हालत बिगड़ी! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Pani Puri Poisoning: Eating Pani Puri Proves Costly—50 Villagers Fall Ill!

Pani Puri Poisoning: जशपुर जिले के केराडीह के साप्ताहिक बाजार में ठेले पर पानीपुरी खाने के बाद 50 से अधिक ग्रामीणों की तबीयत अचानक बिगड़ जाने से हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है की 50 से अधिक लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए हैं।

साप्ताहिक बाजार में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एक ठेले से पानीपुरी खाई और कुछ समय बाद ही लोगों को उल्टी, दस्त, पेट दर्द और कमजोरी जैसी शिकायतें होने लगीं, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आठ मरीजों को कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया गया।

प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि पानीपुरी में इस्तेमाल किया गया पानी या सामग्री दूषित थी, जिसके कारण यह घटना हुई।

इस घटना के बाद प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करते समय सावधानी बरतें। खासकर गर्मी के मौसम में खाद्य पदार्थ जल्दी खराब हो जाते हैं, जिससे फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related