सबसे रोचक मुकाबला कल : यहाँ कांग्रेस-भाजपा दोनों के पास 10-10 पार्षद, बहुमत के कोई संकेत नहीं, कल क्या होगा क्या पता…!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

खैरागढ़। पालिका में होने वाले अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव के लिए पालिका परिसर को पूरी तरह छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पालिका के सामने पुलिस और प्रशासन ने कड़े बंदोबस्त करते सुरक्षा के लिए बेरिकेट्स लगाए है। एसडीएम लवकेश ध्रुव, पुलिस बल की उपस्थिति में मंगलवार को पालिका कार्यालय में अध्यक्ष उपाध्यक्ष निर्वाचन की तैयारियां पूरी की गई। मतगणना के दौरान हुए, हंगामे के चलते इस बार अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था और बल तैनात किए जाएंगे। ताकि हर विपरीत परिस्थिति से निपटा जा सके। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती के निर्देश भी दिए गए हैं। पालिका चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के दस दस पार्षद जीतकर आए हैं। बहुमत के लिए आंकड़े जुटाने में फिलहाल दोनों ओर से कोई संकेत नहीं मिला है। ऐसे में आज अध्यक्ष पद हथियाने के लिए दोनों ओर से तगड़ी नाकेबंदी की गई है। अध्यक्ष उपाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू होगी। दोनों दलों के पार्षद सीधे मतदान के दौरान ही पालिका कार्यालय पहुँचेंगे ऐसी तैयारी दोनों ओर से की गई है। अध्यक्ष उपाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया 11 बजे से प्रारंभ होगी। सवा 11 बजे से अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन, 11.45 से नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा, 11.55 से नाम वापसी 12.5 से निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन एवं मतपत्र तैयारी, और दोपहर सवा बारह बजे से पौने एक बजे तक मतदान एवं मतदान समाप्ति के बाद मतगणना एवं परिणामों की घोषणा होगी। बताया गया कि निर्वाचन कार्यक्रम के आधार पर ही दोनों दलों में व्यापक तैयारियां की गई है । अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए दोनों दल पदाधिकारियों के कड़े पहरे में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष प्रत्याशियों को लेकर पालिका पहुँचेगी। इसके बाद दोनों दलों के पार्षद एक साथ मतदान करने पहुँचेंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related