रिहायशी इलाकों से शराब भट्टी हटाने के लिए विधायक चातुरी नंद ने कलेक्टर को लिखा पत्र

Date:

सरायपाली : क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद ने कलेक्टर महासमुंद को पत्र लिखकर सरायपाली क्षेत्र के रिहायशी इलाकों में संचालित हो रहे शराब भट्टी को अन्यत्र हटाने की मांग की है।

 

इस संबंध में जानकारी देते हुए विधायक ने बताया कि सरायपाली के बस स्टैंड के समीप ही प्रीमियम शराब भट्टी का संचालन किया जा रहा है। भट्टी के समीप ही कन्या शाला, हनुमान मंदिर समेत कई व्यापारिक प्रतिष्ठान है, साथ ही सड़क के बगल में ही होने से राहगीरों, महिलाओं और स्कूली छात्राओं को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है।

इसी तरह बलौदा में संचालित देशी विदेशी शराब दुकान भी सड़क के किनारे ही संचालित किया जा रहा है जिसके चलते राहगीरों विशेषकर महिलाओं और स्कूली बच्चों को आने जाने में भारी तकलीफे होती है।विधायक नंद ने कहा कि रिहायशी इलाकों में शराब भट्टी होने से आए दिन शराबियों द्वारा राहगीरों से गाली गलौज और मारपीट की घटनाओं को भी अंजाम दिया जाता है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

लगातार दूसरी बार भारत ने जीता महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब 

बैंकॉक: भारत ने बैंकॉक में खेले महिलाओं के एशिया...

पूर्व विधायक पर यौन शोषण का आरोप, महिला नेत्री ने थाने में दर्ज कराई

  खैरागढ़: भाजपा नेत्री ने खैरागढ़ विधनसभा के पूर्व विधायक...

दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का CM ने किया आत्मीय स्वागत

  रायपुर: राजधानी रायपुर में भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति...

नाइजीरियन छात्राओं से नवा रायपुर के रहवासी हैं परेशान

नवा रायपुर: नवा रायपुर में नाइजीरियन मूल के कुछ...