तिल्दा नेवरा में मितानीन दिवस पर मितानीनों का किया गया  सम्मान 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

तिल्दा नेवरा: मितानिन दिवस पर नगरपालिका में तिल्दा की मितानिनों को श्रीफल व साड़ी देकर सम्मानित किया गया। तिल्दा नेवरा नगरपालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रकला डाक्टर खुमान वर्मा मौजूद रहीं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मितानिनों का कार्य क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा दिलाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। उनके द्वारा बच्चों को टीका लगने से लेकर, गर्भवती महिलाओं की देखरेख करना, अस्पताल ले जाना, जच्चा-बच्चा को स्वस्थ रखने के लिए पोषण आहार संबंधी जानकारी देने का काम जिम्मेदारी से किया जाता है।

सांसद प्रतिनिधि रायपुर जिला पंचायत अनिल अग्रवाल ने कहा छत्तीसगढ़ प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अब तक जितनी भी उपलब्धियां रही हैं, उनके पीछे महत्वपूर्ण श्रेय मितानिन कार्यक्रम को जाता है। मितानिनों के निस्वार्थ सेवा और मेहनत के फलस्वरूप ही मितानिन कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण का देश में सबसे शानदार उदाहरण है।

कार्यक्रम में नगर पालिका तिल्दा नेवरा क्षेत्र की मितानिनों के साथ नगर पालिका उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ,भाजपा रायपुर ग्रामीण उपाध्यक्ष राम पंजवानी ,मण्डल अध्यक्ष मनोज निषाद ,पार्षदगण जयेश पैकरा , सतीश निषाद ,ईश्वर यदु ,विनोद नेताम,लक्षमीचन्द नागवानी ,राजकुमार गेंड्रे ,दिनेश साहू ,श्रीमती पारुल अग्रवाल, डाक्टर खुमान वर्मा ,रानी सौरभ जैन भाजपा पदाधिकारीगण ,जनप्रतिनिधिगण एवं पार्षद गण व नगर पालिका तिल्दा नेवरा के समस्त कर्मचारी अधिकारीगण उपस्थित रहे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related