धान खरीदी केंद्र में लाखों की गड़बड़ी, धान उपार्जन केंद्र के खरीदी प्रभारी को किया गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के ग्राम छटन के धान उपार्जन केंद्र के खरीदी प्रभारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। धान खरीदी केंद्र में गबन और अनियमितता के मामले पर खरीदी प्रभारी पूर्णेन्द्र यादव पर फास्टरपुर थाने में FIR दर्ज किया गया था। FIR के बाद से आरोपी फरार था। कलेक्टर के निर्देशानुसार धान उठाव कार्य में सहयोग नहीं करने पर संयुक्त टीम गठित कर धान उपार्जन केंद्र छटन की जांच कराई गई थी। जांच के दौरान धान उपार्जन केंद्र छटन में 49 लाख 4 हजार रुपए से ज्यादा कीमत का कुल 1582 क्विंटल धान कम पाया गया था। जांच में खरीदी प्रभारी पूर्णेंद्र यादव द्वारा गबन और धोखाधड़ी करते हुए शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का दोषी पाया गया।

जिसके आधार पर फास्टरपुर थाना में FIR दर्ज कराया गया था। प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद से आरोपी पूर्णेन्द्र यादव फरार चल रहा था। जिसे बुधवार को गिरफ्तार किया गया। कलेक्टर राहुल देव ने धान खरीदी में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि वर्तमान में खरीदी केंद्रों में शॉर्टेज के संबंध में आर्बिट्रेशन प्रक्रियाधीन है। जो भी दोषी पाया जाएगा उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता अनुसार रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी और दोषियों को जेल भेजा जाएगा। सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त हितेश श्रीवास ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में मुंगेली जिला में लगभग 1 लाख 5 हजार किसानों से 55 लाख क्विंटल से अधिक धान की खरीदी की गई है। नए एसपी भोजराम पटेल के प्रभार लेने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related