MISS UNIVERSE 2025 : फातिमा बॉस ने तमाम विवादों के बीच जीता ताज …

Date:

MISS UNIVERSE 2025 : Fatima Boss wins the crown amid controversy…

रायपुर डेस्क। मिस यूनिवर्स 2025 का ताज मेक्सिको की फातिमा बॉस के सिर सजा, जिन्होंने अपनी बुद्धिमत्ता और शानदार प्रस्तुति से जजों का दिल जीत लिया। फातिमा की जीत सिर्फ एक प्रतियोगिता का परिणाम नहीं, बल्कि साहस, मेहनत और आत्मविश्वास की बड़ी मिसाल बन गई है।

इस प्रतियोगिता में भारत की मनिका विश्वकर्मा भी शामिल हुई थीं, लेकिन वे स्विमसूट राउंड के बाद प्रतियोगिता से बाहर हो गईं और टॉप 12 में जगह नहीं बना पाईं। इसके बावजूद उनकी सुंदरता और इंटेलिजेंस की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा रही।

फातिमा के सफर को खास बनाती है वो घटना, जिसने दुनिया का ध्यान उनकी ओर खींचा। थाईलैंड में सैश सेरेमनी के दौरान पेजेंट डायरेक्टर नवात इटसाराग्रिसिल ने उन्हें सबके सामने ‘डंब हेड’ कह दिया था। इस अपमान के बाद विवाद इतना बढ़ा कि मिस मेक्सिको ने स्टेज वॉकआउट कर दिया और कई मॉडल्स ने उनका साथ दिया। बाद में नवात ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी।

फातिमा ने हर राउंड में कमाल कर दिया—सवाल-जवाब हो, कैजुअल वियर हो या रैंप वॉक। उनका आत्मविश्वास, पर्सनालिटी और फैशन सेंस सभी को प्रभावित कर गया। रेड कार्पेट पर उनके गाउन और मेकअप ने फैशन क्रिटिक्स को भी दिवाना बना दिया। सोशल मीडिया पर उनके लुक्स लगातार ट्रेंड कर रहे हैं और फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।

कठिन हालात और आलोचनाओं का सामना करते हुए फातिमा ने साबित कर दिया कि असली ब्यूटी वही है जो आत्मविश्वास के साथ हर चुनौती को मात दे।

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related