नाबालिग लड़की से पांच लड़कों ने मारपीट कर किया सामूहिक दुष्कर्म, हिरासत में लिए गए 5 आरोपी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

लखीमपुर खीरी: जिले के मोहम्मदी क्षेत्र में 15 वर्षीय लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पांच युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से उसी के गांव के पांच लड़कों ने कथित रूप से मारपीट की और सामूहिक दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि लड़की ने घर पहुंच कर परिजनों को घटना की जानकारी दी जिसके बाद उसके भाई की शिकायत पर पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। सिंह ने बताया कि पांचों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि लड़की ने मजिस्ट्रेट को दिए गए बयान में चार आरोपियों की पहचान की है। वे सभी उसकी जान-पहचान के हैं। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इससे पहले उत्तर प्रदेश के आगरा से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। आगरा जिले में एक मौलवी में एक 10 साल की बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है। शिकायत मिलने पर मौलवी को पकड़ लिया गया है। आगरा पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी है। बता दें, आगरा में पुलिस ने बुधवार को एक मौलवी को 10 साल की बच्ची से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने मीडिया को बताया कि लड़की की शिकायत के बाद आरोपी को पकड़ लिया गया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘मौलवी पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) और IPC की धारा-376 (बलात्कार) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।’’ कुमार ने कहा कि शिकायत 3 सितंबर को दर्ज की गई थी। आरोप है कि लड़की एक मस्जिद में नमाज पढ़ने गई थी, तभी मौलवी ने उससे दुष्कर्म किया। मौलवी हाथरस जिले के सादाबाद का रहने वाला है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG FAKE GOLD GANG : नकली सोने का खेल बेनकाब!

CG FAKE GOLD GANG : Fake gold game exposed! रायपुर....

MISIR BESRA ARRESTED : मिसिर बेसरा गिरफ्तार!

MISIR BESRA ARRESTED : Misir Besra arrested! रायपुर। झारखंड पुलिस...

CRUDE OIL PRICE : तेल फिर हुआ महंगा!

CRUDE OIL PRICE : Oil becomes expensive again! रायपुर। मिडिल...