परीक्षा के दौरान नाबालिग बनी मां, युवक पर रेप का केस दर्ज

Date:

Minor girl becomes mother during exam, youth booked for rape

MP News: मध्य प्रदेश के धार जिले के पीथमपुर थाना सेक्टर-1 इलाके में एक प्राइवेट एग्जाम सेंटर पर दसवीं की परीक्षा दे रही एक नाबालिग छात्रा ने टॉयलेट में एक नवजात को जन्म देने के मामले ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। । छात्रा अपना मैथ्स का एग्जाम देने पहुंची थी, तभी अचानक उसके पेट में तेज दर्द हुआ। वह टॉयलेट गई, काफी देर तक वापस न लौटने पर जब स्कूल स्टाफ ने जाकर देखा, तो वहां छात्रा ने बच्चे को जन्म दे दिया था। घटना की जानकारी मिलने पर एग्जाम सेंटर मैनेजमेंट ने तुरंत 108 एम्बुलेंस बुलाई और छात्रा को पीथमपुर सामुदायिक हेल्थ सेंटर भेजा गया। डॉक्टरों ने मां और बच्चे दोनों को स्वस्थ बताया है।

इस घटना से केंद्र पर हंगामा हो गया। पुलिस ने एक युवक के खिलाफ रेप समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस पूछताछ में छात्रा ने बताया कि एक युवक पिछले दो वर्षों से उसके संपर्क में था और उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था।आरोपी की पहचान कान्हा के रूप में हुई है, जो बेटमा थाना क्षेत्र की जीवन ज्योति कॉलोनी का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने गंभीरता को देखते हुए दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है तथा आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related