खनिज विभाग ने सील किए चार खदानें

Date:

रायगढ़। खनिज विभाग ने टिमलगा और गुड़ेली की चार क्रशर खदानों को सील कर दिया है। वहीं चन्द्रहासिनी क्रशर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई भंडार नियमों का पालन नहीं करने की वजह से की गई है। खनिज अधिकारी योगेन्द्र सिंह टिमलगा और गुड़ेली में क्रशरों खदानों की जांच करने गए थे। इसमें मां शारदा मिनरल्स, सरासर मिनरल्स, मंगल स्टोन क्रशर और गुरु मिनरल्स को भंडारण नियमों का पालन नहीं करने की वजह से सील किया है। चन्द्रहासिनी क्रशर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। क्रशर संचालकों ने टीपी का रिकार्ड मेंटेंन नहीं करने के साथ भंडारण नियमों को दरकिनार करते हुए लीज एरिया से बाहर भी भंडारण किया जा रहा था। पर्यावरण नियमों का पालन नहीं हो रहा था। कुछ दिनों पहले भी खनिज विभाग ने कुछ पहले ऐसी कार्रवाई की थी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

Maharashtra Municipal Corporation Elections: महानगरपालिका चुनावों में भाजपा की धमाकेदार जीत, फडणवीस की रणनीति पर लगी मुहर

Maharashtra Municipal Corporation Elections:  मुंबई। महाराष्ट्र में 29 महानगरपालिकाओं...

CMHO के निलंबन कार्रवाई से भड़के कर्मचारी, संभाग स्तरीय घेराव का ऐलान

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में मुख्य चिकित्सा एवं...

CG NEWS: अब रायपुर-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस को जाना जाएगा मूकमाटी एक्सप्रेस के नाम से

CG NEWS: डोंगरगढ़। जबलपुर से रायपुर चलने वाली इंटरसिटी...