Trending Nowशहर एवं राज्य

2 दिन में 2 डिग्री गिरेगा पारा, फिर 3 डिग्री तक उछाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन तक मौसम ऐसा ही रहेगा। यानी बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की बरसात भी होगी।
मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 2 दिन में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। वहीं इसके बाद पारा 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश भी होगी। आने वाले 6 से 7 दिन यानी रक्षाबंधन तक छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज ऐसा ही बने रहेगा। प्रदेश में फिलहाल अच्छी बारिश के आसार नहीं हैं। 1 जून से लेकर अब तक प्रदेश में 17 फीसदी कम बारिश हुई है।

Advt_07_002_2024
Advt_07_003_2024
Advt_14june24
july_2024_advt0001
Share This: