छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में पारा 44.1 डिग्री सेल्सियस डिग्री के पार

Date:

नई दिल्ली/रायपुर। Heatwave : अप्रैल के मध्य में देश में जानलेवा गर्मी का प्रकोप शुरु हो गया है। भारतीय मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ में मंगलवार 19 अप्रैल को दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

Heatwave :छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में 44.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ ने हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने से बुधवार और गुरुवार को गर्मी से कुछ राहत मिलने आसार हैं।Heatwave: बढ़ती गर्मी को देखते हुए कई राज्यों ने एडवाइजरी जारी की है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, ओडिशा का बारीपदा देश का सबसे गरम शहर रहा। कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार जा रहा है।

Heatwave: आईएमडी ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, सिक्किम, ओडिशा और आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

Heatwave: ओडिशा का बारीपदा देश का सबसे गरम शहर

Heatwave: IMD की जारी लिस्ट में ओडिशा का बारीपदा बीते दिन 44.2 डिग्री तापमान के साथ देश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया। बढ़ती गर्मी को देखते हुए कई राज्यों में कई स्कूलों बंद करने और टाइम बदलने का निर्देश जारी किया गया है।

Heatwave: इन शहरों का 40 पार पहुंचा तापमान

IMD ने देश के गर्म शहरों की लिस्ट में ओडिशा का बारीपदा (44.2 डिग्री), महाराष्ट्र के अकोला (42.8 डिग्री), चंद्रपुर (43.2 डिग्री), ब्रह्मपुरी (43.1 डिग्री) डिग्री, गोंदिया का तापमान (42 डिग्री), अमरावती (42 डिग्री), बंगाल बांकुरा (43.7 डिग्री), कोलकाता (40 डिग्री), बंगाल का श्रीनिकेतन (43.2 डिग्री), पानागढ़ (43 डिग्री) तापमान दर्ज किया है।

Heatwave:क्या है लू या हीटवेव

किसी इलाके में अत्यधिक गर्म मौसम को हीट वेव पुकारा जाता है। हीट वेव आमतौर पर दो या उससे अधिक दिन जारी रहता है। जब तापमान किसी दिए गए क्षेत्र के ऐतिहासिक औसत से अधिक हो जाता है तो उसे हीट वेव या लू कहते हैं।

Heatwave: IMD के अनुसार, जब मैदानी इलाकों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, पहाड़ी क्षेत्रों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है तो लू चलने लगती है। यदि तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है, तो इसे खतरनाक लू की श्रेणी में रखा जाता है। तटीय क्षेत्रों में जब तापमान 37 डिग्री सेल्सियस हो जाता है तो हीट वेव चलने लगती है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

Naxali Surrender: नक्सल संगठन के मुखिया देव जी ने किया सरेंडर.

तेलंगाना: केंद्र सरकार 31 मार्च तक देश भर से...

सुरक्षाबलों के अभियान से माओवादियों की बड़ी साजिश नाकाम, प्रेशर कुकर व आईईडी बरामद

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में...