Mark Carney PM Modi Meet: Historic deal between India and Canada, a new chapter begins
नई दिल्ली: भारत और कनाडा के बीच कूटनीतिक रिश्तों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। कनाडा के नवनियुक्त प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अपनी पहली भारत यात्रा के दौरान नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इस मुलाकात में परमाणु ऊर्जा और पर्यावरण के क्षेत्र में कई बड़े समझौते हुए, जो आने वाले वर्षों में दोनों देशों की साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

परमाणु ऊर्जा और भविष्य के रिएक्टर्स पर समझौता
वार्ता का सबसे प्रमुख हिस्सा यूरेनियम की आपूर्ति को लेकर रहा। भारत ने कनाडा के साथ यूरेनियम सप्लाई के लिए एक बड़ी लॉन्ग टर्म डील साइन की है। पीएम मोदी ने बताया कि भारत अब कनाडा के साथ मिलकर छोटे और मध्यम स्तर के एडवांस न्यूक्लियर रिएक्टर्स पर भी काम करेगा। यह कदम भारत की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने और कार्बन उत्सर्जन कम करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

वैश्विक मंच पर भारत का साथ देगा कनाडा
क्लीन एनर्जी के मोर्चे पर कनाडा ने भारत के नेतृत्व को मान्यता दी है। पीएम मोदी के अनुसार, कनाडा ने अब इंटरनेशनल सोलर अलायंस और ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस में शामिल होने का औपचारिक फैसला कर लिया है। इसके साथ ही दोनों देशों ने साल 2030 तक आपसी व्यापार को 50 बिलियन डॉलर तक पहुँचाने और महत्वपूर्ण खनिजों की सप्लाई चेन को मजबूत करने का भी लक्ष्य रखा है।

