MANOJ SINHA RAIPUR : जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य, पहलगाम अब सुरक्षित …

Date:

MANOJ SINHA RAIPUR : Situation normal in Jammu and Kashmir, Pahalgam is now safe…

रायपुर, 9 नवंबर। जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को कहा कि घाटी में अब शांति और सुरक्षा व्यवस्था पहले से कहीं अधिक मजबूत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पहलगाम जैसी आतंकी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होगी, क्योंकि वहां हर स्तर पर सुरक्षा को पुख्ता किया गया है।

सिन्हा रायपुर दौरे पर हैं, जहां उन्होंने एनआईटी के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के बाद उन्होंने राज्यपाल रामेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। इसी क्रम में वे सांसद बृजमोहन अग्रवाल के निवास पर लंच के लिए पहुंचे, जहां भाजपा नेताओं के साथ अनौपचारिक बातचीत हुई।

उप राज्यपाल बोले – “पहलगाम मिनी स्विट्जरलैंड, अब पूरी तरह सुरक्षित”

लंच के दौरान हुई चर्चा में उप राज्यपाल सिन्हा ने कहा, “पहलगाम मिनी स्विट्जरलैंड जैसा खूबसूरत इलाका है। वहां अब जगह-जगह कैमरे और सुरक्षा बलों की तैनाती है। सैलानियों के लिए माहौल पूरी तरह सुरक्षित है। लोग बिना डर के वहां घूमने आ रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर में विकास कार्य तेज़ी से हो रहे हैं, और सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों में भरोसा और सहयोग बढ़ा है। “अब डर और भय का वातावरण नहीं है। आप लोग निश्चिंत होकर कश्मीर आइए,” उन्होंने कहा।

बृजमोहन अग्रवाल के घर जुटे भाजपा नेता

सिन्हा के आगमन पर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, भाजपा उपाध्यक्ष ललित जैयसिंघ सहित कई नेता मौजूद रहे। सांसद बृजमोहन अग्रवाल के परिवारजनों ने भी उप राज्यपाल का गर्मजोशी से स्वागत किया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

LAXMI VERMA RESIGNATION : लक्ष्मी वर्मा ने दिया इस्तीफा

LAXMI VERMA RESIGNATION : Laxmi Verma resigns रायपुर। राज्यसभा की...

IPS TRANSFER BREAKING : थोक में आईपीएस अधिकारियों के तबादले, देखें लंबी लिस्ट …

IPS TRANSFER BREAKING : थोक में आईपीएस अधिकारियों के...

WAR IMPACT : दुबई में फंसे छतीसगढ़ के युवक

WAR IMPACT : Youth from Chhattisgarh stranded in Dubai रायपुर।...

CG CONTROVERSY : PSC पर लगे आरोपों पर सफाई

CG CONTROVERSY : Clarification on allegations against PSC रायपुर। उद्योग...