ममता बनर्जी का बड़ा एक्शन, टीएमसी से सस्पेंड हुए पार्थ चटर्जी

Date:

कोलकाता. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में घेरे में आये राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पार्थ चटर्जी को गुरुवार को मंत्रीमंडल के सभी विभागों के दायित्व से मुक्त करने के साथ ही पार्टी से भी निलंबित कर दिया।

चटर्जी के खिलाफ यह कार्रवाई कथित तौर पर स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) भर्ती घोटाले में उनकी भूमिका और इसको लेकर ईडी द्वारा उन्हें गिरफ्तार किए जाने के छह दिन बाद हुयी।

उल्लेखनीय है कि ईडी ने चटर्जी की करीबी मॉडल एवं अभिनेत्री अर्पिता मुखर्जी के शहर के उत्तरी हिस्से में स्थिति बेलघरिया फ्लैट से 28 करोड़ रुपये नगद तथा भारी मात्रा में सोना बरामद किया था। ईडी अर्पिता के आवास से अब तक 50 करोड़ रुपये बरामद कर चुकी है।

ईडी अर्पिता मुखर्जी को भी गिरफ्तार कर चुकी है। ईडी ने दावा किया है कि अर्पिता श्री चटर्जी की करीबी है। ईडी ने आशंका जतायी है कि अर्पिता के आवास से बरामद रुपये एसएससी भर्ती घोटाले से प्राप्त हुए पैसे हो सकते हैं।

चटर्जी ममता कैबिनेट में नंबर दो पर थे। उनके पास वाणिज्य, उद्योग एवं संसदीय मामलों, सार्वजनिक उद्यम एवं औद्योगिक पुनर्निर्माण सहित कई विभागों का जिम्मा था। वह सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभागों के प्रभारी भी थे।

राज्यपाल की ओर से जारी अधिसूचना में राज्य सरकार ने कहा , “ पार्थ चटर्जी को उपरोक्त विभागों के प्रभारी मंत्री के रूप में उनके कर्तव्यों से जुलाई 2022 के 28 वें दिन से मुक्त किया जाता है।” अधिसूचना पर राज्य के मुख्य सचिव के हस्ताक्षर किए हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

SHANKARACHARYA BAIL APPEAL : शंकराचार्य की जमानत अर्जी

SHANKARACHARYA BAIL APPEAL : Shankaracharya's bail application नई दिल्ली। स्वामी...

CG ACB ACTION : रिश्वत लेते SI-ASI गिरफ्तार

CG ACB ACTION : SI-ASI arrested while taking bribe रायपुर,...

COAL SCAM CHHATTISGARH : कोल केस में गिरफ्तारी

COAL SCAM CHHATTISGARH : Arrest in coal case रायपुर, 24...