मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर साधा निशाना

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सुकमा में आमसभा को संबोधित करते हुए भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, बीजेपी ने इस देश के लिए क्‍या किया। कांग्रेस के लोगों ने देश के लिए अपनी जान दी है। कोई भाजपा वालों ने देश के लिए अपनी जान दी है।

खरगे ने कहा, भाजपा के शासन काल में अमीर और अमीर हो रहा है, गरीब और गरीब हो रहा है। लेकिन कांग्रेस ने छत्‍तीसगढ़ में जो वादे किए थे, चाहे वो एमएसपी बढ़ाने का हो या राजीव गांधी न्‍याय योजना के तहत किसानों के खातों में पैसे पहुंचाने का हो, उसे पूरा किया है।

उन्‍होंने कहा, भाजपा के लोगों ने देश के लिए कुछ नहीं किया। लेकिन कांग्रेस ने लोगों के लिए काम किया है, इसलिए हम लोग वोट मांग रहे हैं। छत्‍तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने बच्‍चों के लिए केजी से पीजी तक नि:शुल्‍क शिक्षा देने की घोषणा की है, जो बहुत बड़ा कदम है।

रैली को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मुख्‍यमंत्री डा रमन सिंह पर तीखे प्रहार किए। सीएम बघेल ने कहा, कहा, बस्तर के आदिवासियों को रमन सिंह दुश्मन मानते थे, फर्जी मुठभेड़ करते थे। मुर्गा लड़ाई बंद करा दी गई। बच्‍चों की पढ़ाई बंद कर दी गई थी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related