छात्रों को कुत्ते का जूठा भोजन परोसने के मामले में बड़ी कार्रवाई, प्रभारी प्रधानपाठक और एक शिक्षक निलंबित

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। स्कूल में बच्चों को कुत्ते का जूठा भोजन परोसने के मामले में राज्य शासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए स्कूल के प्रभारी प्रधानपाठक और एक शिक्षक को निलंबित कर दिया है। साथ ही तीन शिक्षकों का इंक्रीमेंट रोक दिया है। कलेक्टर दीपक सोनी के प्रतिवेदन पर लोक शिक्षण संचलनाय ने यह कार्रवाई की है। पूरा मामला बलौदाबाजार जिले के विकासखंड पलारी के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लच्छनपुर का है।

बता दें कि 28 जुलाई को रसोइयों द्वारा बनाए गए मध्यान्ह भोजन को आवारा कुत्ते द्वारा जूठा कर दिए जाने के बाद भी रसोइया एवं प्रधानपाठक ने जानबूझकर छात्रों को परोस दिया था और मामले को छुपाने का प्रयास किया था। इस दौरान 84 बच्चों को मध्यान्ह भोजन सेवन पश्चात् गुपचुप तरीके से एंटी रेबीज टीका लगवाए जाने एवं घटना को दबाने के प्रयास के संबंध में कलेक्टर बलौदाबाजार -भाटापारा के प्रतिवेदन के आधार पर शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय लच्छनपुर के प्रभारी प्रधानपाठक नेतराम गिरि एवं शिक्षक एलबी वेदप्रकाश पटेल को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया।

कर्तव्य में घोर लापरवाही एवं सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 (1),(2),(3) एवं 3 (2) के उल्लंघन पर संचालक लोक शिक्षण छत्तीसगढ़ ने प्रभारी प्रधानपाठक नेतराम गिरि एवं शिक्षक एलबी वेदप्रकाश पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में प्रधानपाठक नेतराम गिरि व शिक्षक वेदप्रकाश पटेल का मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सिमगा नियत किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता भत्ते की पात्रता होगी।

साथ ही संस्था में पदस्थ शिक्षक एलबी रविलाल साहू, शिक्षक एलबी नेमीचंद बघेल एवं शिक्षक एलबी नामप्यारी ध्रुव द्वारा जानबूझकर तथ्य क़ो छिपाने के लिए सहयोग करने के कारण तीनों शिक्षकों का आगामी एक वार्षिक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोका गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related