ब्राजील में बड़ा हादसा, हॉट एयर बलून में आग लगने से आठ की मौत, वीडियो वायरल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Hot Air Balloon Caught fire in Brazil: ब्राजील में एक दिल दहला देने वाली दुर्घटना घटी है. ब्राजील के दक्षिणी राज्य संता कैटेरिना में एक हॉट एयर बैलून में बीच हवा में ही आग लग गई. इस भयानक दुर्घटना में कम से कम आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, 13 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

यह भयानक दुर्घटना शनिवार (21 जून, 2025) को ब्राजील के दक्षिणी राज्य संता कैटेरिना में तब घटी जब हॉट एयर बैलून ने कुल 21 लोग के एक ग्रुप को आसमान की ऊंचाई से खूबसूरत नजारा दिखाने के लिए उड़ान भरी थी. हालांकि, इन सभी लोगों के लिए यह रोमांचक यात्रा एक भयानक हादसा बन गया. वहीं, इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो में हॉट एयर बैलून में लगी आग साफ दिखाई दे रही है. इसके अलावा वीडियो में जले हुए हॉट एयर बैलून में से कुछ गिरता हुआ दिखाई दे रहा है.

स्टेट फायर डिपार्टमेंट के हवाले से रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि हॉट एयर बैलून में शनिवार की सुबह के वक्त आग लग गई. हवा में बैलून में आग लगने के बाद वह ब्राजील के प्राइया ग्रैंडे नाम के शहर में क्रैश हो गया.

संता कैटेरिना मिलिट्री के फायर ब्रिगेड के हवाले से एसोसिएट प्रेस ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि राइड के क्रैश होने के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल भेजा गया.

हॉट एयर बैलून की रोमांचक राइड के लिए जाना जाता है ब्राजील का प्राइया ग्रैंडे शहर

ब्राजील का प्राइया ग्रैंडे हॉट एयर बैलून की रोमांचक राइड के लिए जाना जाता है, जो कि जून महीने के दौरान होने वाले त्योहारों में एक सामान्य और पॉपुलर एक्टिविटी है. इस दौरान सेंट जॉन जैसे कैथोलिक संतों को सम्मानित किया जाता है. लोग आसमान की ऊंचाई से नजारे का रोमांच लेने के लिए दक्षिणी ब्राजील के प्राइया ग्रैंडे शहर में आते हैं.

पहले भी हो चुकी है इस तरह की दुर्घटना

वहीं, एक लोकल न्यूज आउटलेट जी1 की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले रविवार को भी एक अन्य हॉट एयर बैलून साओ पाउलो राज्य में आसमान से गिरकर क्रैश हो गया था. इस दुर्घटना में एक 27 साल की महिला की मौत हो गई थी. इसके अलावा कुल 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related