Trending Nowशहर एवं राज्य

MAHATARI HUNKAR RALLY : केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला, कहा – CONGRESS को जनता की तिजौरी कैसे लूटी जाए उसमें रुचि

MAHATARI HUNKAR RALLY: Union Minister Smriti Irani attacked the Congress government fiercely, saying – Congress is interested in how to loot the public’s vault

बिलासपुर। महतारी हुंकार रैली के साथ ही बीजेपी छत्तीसगढ़ ने विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है। सूबे की आधी आबादी को टारगेट करते हुए बीजेपी ने बिलासपुर में महतारी हुंकार रैली निकाली। जिसमें केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी शामिल हुई। स्मृति ईरानी ने रैली के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि अंग्रेजी में A फॉर अमेठी और B फॉर बिलासपुर और C फॉर छत्तीसगढ़ होगा। जो गंगाजल हाथ में धरकर चुनाव में प्रतिज्ञा ले रहे थे,कांग्रेस के उन निर्लज्ज नेताओं को आज बताना होगा कि छत्तीसगढ़ में 6 हजार महिलाओं का बलात्कार क्यों हुआ। इन महिलाओं को अगवा क्यों किया गया। कांग्रेस के राज में साधारण परिवार की महिला असुरक्षित क्यों है। उनको जनता में रुचि नहीं है, उनको जनता की तिजौरी कैसे लूटी जाए उसमें रुचि है।

स्मृति ईरानी ने कहा कि कोरोना की विपदा की घड़ी में मोदी ने घर-घर अनाज पहुंचा रहे थे और कांग्रेस वाले घर-घर दारू लेकर जा रहे थे। एक तरफ जीवन का सामान बांटा जा रहा था दूसरी तरफ भूपेश सरकार द्वारा मौत घर-घर पहुंचाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि एक सत्य ये भी है कि छत्तीसगढ़ में राज किसका है। एक वक्त था हिन्दुस्तान में कांग्रेस पार्टी केन्द्र में सरकार चला रही थी। जनता कहती थी सोनिया जी का है। आज छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। मैं पूछना चाहती हूं कि रिमोट कंट्रोल किसके हाथ में है।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस का नेतृत्व 16 लाख घरों को जनता तक पहुंचने नहीं देता। मैं भूपेश जी से पूछना चाहती हूं कि छत्तीसगढ़ की गरीब जनता ने ऐसा क्या पाप किया था कि 16 लाख घरों से उनको वंचित कर दिया। उनका निवाला छीन लिया, उनका छत छीन लिया।

इससे पहले बीजेपी की रैली में शामिल होने बिलासपुर पहुंची। जहां वे गांधी चौक से महतारी हुंकार रैली में शामिल हुई। रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। 3 किलोमीटर लंबे रोड शो में उनका जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओ ने फूलों की वर्षा की।

 

advt03-march2025
advt02-march2025
advt-march2025
birthday
Share This: