Mahakumbh Stampede : महाकुंभ भगदड़ में अब-तक 17 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा लोग घायल

Date:

Mahakumbh Stampede: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में भगदड़ मच गई है। संगम तट पर अमृत स्नान के लिए भीड़ इतनी बढ़ गई कि मंगलवार देर रात करीब 2 बजे भगदड़ मच गई। हादसे में 17 से अधिक श्रद्धालुओं की मौत की खबर है। हालांकि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। वहीं इस भगदड़ में 50 से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं। भगदड़ मचने के बाद यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखाड़ों से बात की। इसके बाद सभी 13 अखाड़ों का अमृत स्नान टाल दिया गया है।

 

दरअसल प्रयागराज में संगम पर बुधवार तड़के मौनी अमावस्या के मौके पर गंगा में पवित्र स्नान के लिए उमड़ी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसके परिणामस्वरूप कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एंबुलेंस को घाट पर भेजा गया और घायलों को इलाज के लिए मेला मैदान के अंदर स्थित केंद्रीय अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि कई लोगों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के कारण भीड़ का दबाव बढ़ने पर मेला प्रशासन को लोगों को वापस भेजना पड़ा। इस भगदड़ के बाद आज होने वाला अमृत स्नान रद्द कर दिया गया है। प्रयागराज महाकुंभ हादसे के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से बात की है। पीएम मोदी ने महाकुंभ में मेला में हुए हादसे के बारे में जानकारी ली।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

लगातार दूसरी बार भारत ने जीता महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब 

बैंकॉक: भारत ने बैंकॉक में खेले महिलाओं के एशिया...

पूर्व विधायक पर यौन शोषण का आरोप, महिला नेत्री ने थाने में दर्ज कराई

  खैरागढ़: भाजपा नेत्री ने खैरागढ़ विधनसभा के पूर्व विधायक...

दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का CM ने किया आत्मीय स्वागत

  रायपुर: राजधानी रायपुर में भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति...

नाइजीरियन छात्राओं से नवा रायपुर के रहवासी हैं परेशान

नवा रायपुर: नवा रायपुर में नाइजीरियन मूल के कुछ...