Madam Sapna Teaser Release: हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी पर बनेगी फिल्म, दिखाई जाएगी संघर्ष की कहानी

Date:

Madam Sapna Teaser Release: सेलेब्स की बायोपिक की लिस्ट में अब हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी (Spna Choudhary) का नाम शामिल हो गया है। 4 सितंबर को सपना के जीवन पर बनने वाली फिल्म मैडम सपना (Madam Spna) का एलान मेकर्स की तरफ से कर दिया गया है। मूवी की अनाउंसमेंट के साथ ही इसका लेटेस्ट टीजर वीडियो भी सामने आया है।

जल्द होगी रिलीज

लंबे समय से ये सुर्खियां काफी तेज थी कि सपना चौधरी पर जल्द ही फिल्म बनने वाली है। बीते साल एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान सपना ने खुद इस बात की पुष्टि की थी। अब ये फाइनल हो गया और साइनिंग सन स्टूडियो के बैनर तले बनने वाली मैडम सपना पर आधिकारिक मुहर लग गई है। बुधवार को सपना चौधरी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैडल पर बायोपिक के ऑफिशियल टीजर को रिलीज किया है। इस टीजर में सपना के स्टेज डांसर बनने की मजबूरी की झलक देखने को मिलती है। टीजर में सपना ने बताया है कि 16 साल का ये सफर उनके लिए काफी कठिन रहा है।

पैसों की कमी ने बनाया डांसर

मैडम सपना के टीजर में सपना चौधरी नैरेशन में ये बताती हुईं नजर आ रही हैं कि अपने घर की आर्थिक तंगी के कारण वह स्टेज डांसर बनने पर मजबूर हुई थीं। उनके पिता बीमार रहते थे और मां घर में काम किया करती थी। कर्ज का बोझ दिन पर दिन बढ़ रहा था। इसी वजह से सपना ने डांसर बनने का फैसला लिया था।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG ACCIDENT BREAKING : 3 CRPF जवान सहित 4 की मौत

CG ACCIDENT BREAKING : 4 dead including 3 CRPF...

CG NEWS : पुलक भट्टाचार्य बने उप सचिव

CG NEWS : Pulak Bhattacharya becomes Deputy Secretary रायपुर। छत्तीसगढ़...